जीवन मौत से जूझ रहे हैं रितेश,सर में गंभीर चोट लगने से पटना में दो बार हो चुका है सर्जरी,तीन माह पूर्व मारपीट में हुए थे जख्मी,पुलिस ने किया एक अभियुक्त को गिरफ्तार।

बिरौल/दरभंगा

तीन माह पूर्व बिरौल थाना क्षेत्र के हनुमानगर में एक पक्ष द्वारा मारपीट किये जाने के क्रम में जख्मी हुए परमानंद सिंह के 23 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार सिंह उर्फ बंटी की स्थिति पटना में इलाज के दौरान गंभीर बनी हुई। परिजनों के मुताबिक रितेश के सर पर गंभीर चोट लगने से चिकित्सक ने उसका दुसरी बार सर्जरी किया है। बावजूद वह अभी भी बेहोशी के हालत में पटना में भर्ती है। चिकित्सक के मुताबिक एक सर्जरी होना शेष रह चुका है।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद थाना में एफआईआर दर्ज किया गया।

https://youtu.be/ikFPqoMLhJE?si=ZeX-wcWX_n-IbJUz

लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी अभियुक्तों के विरूद्ध आई ओ शक्ति कुमार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किया गया। पीड़ित के परिजन ने बताया कि इसकी शिकायत एसएसपी,एसडीपीओ से किया है। इधर आईओ की ओर से स्थिलता बरतते देख थानाध्यक्ष अमृत लाल बर्मन ने एस आई अंकित चौधरी के साथ छापामारी कर इस कांड के नामजद अभियुक्तों में से एक अरुण साह उर्फ अंगद साह को रविवार के रात्री में गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।


जानकारी के अनुसार 17 मार्च 24 को हुई घटना को लेकर जख्मी के पिता परमानंद सिंह ने थाना में आवेदन दिया था।उक्त आवेदन के आलोक में थानाध्यक्ष ने विभिन्न धाराओं में कांड संख्या 114/24 दर्ज किया। जिसका अनुसंधानकर्ता एस आई शक्ति कुमार हैं। इधर घटना में गंभीर रूप से जख्मी रितेश को डीएमसीएच से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया था। जहां जख्मी जीवन मौत से जूझ रहा है। चिकित्सकों ने दो बार उसके सर का सर्जरी कर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे गंभीर मामले में आईओ के द्वारा अबतक कोई ठोष कार्रवाई नहीं होने से अभियुक्तों का मनोबल बढ़ा हुआ है।