आर्केस्ट्रा के महिला कलाकार के साथ सामुहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे दो में से एक अभियुक्त को पुलिस के किया गिरफ्तार।

बिरौल/दरभंगा

एक वर्ष पूर्व सहसराम गांव में ऑरकेस्ट्रा के एक महिला कलाकार के साथ सामुहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दो में से एक अभियुक्त को इस कांड के अनुसंधानकर्ता एस आई आरती कुमारी ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले को लेकर महिला कलाकार के बयान पर थाना में 62/23 एफआईआर दर्ज किया गया था। जिसमें दो लोगों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। गोविंद चौधरी और मुकुंद चौधरी फरार चल रहे थे।इस दौरान अनुसंधानक आरती कुमारी ने गोविंद चौधरी को रविवार के रात्री में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। शेष बचे अभियुक्त मुकुंद चौधरी आज भी फरार चल रहे हैं। जिन्हें न्यायालय में उपस्थित होने के लिए पुलिस के द्वारा उनके घर पर इश्तेहार चिपकाया गया है।