बारिश से सड़क हुआ जलमग्न,लोगों को हो रही है परेशानी, जल निकासी का समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं।

बिरौल/दरभंगा

चार दिनों से थम-थम कर हो रही बारिश से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बन गई है। बारिश से कई जगहों पर सड़क गढ्ढे मे तब्दील हो जाने से लोगों को पैदल चलने में परेशानी हो रही है। नगर पंचायत के स्टेशन रोड,बलाट, खेबा,सुपौल रामनगर, पोखराम उत्तरी पंचायत के पोखराम, पटनिया,बिरौल, हनुमाननगर सहित अन्य गांव में चार दिनों से थम-थम कर हो रही बारिश से सड़क पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे लोगों को यातायात करने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का माने तो इन सड़कों पर जल का जमाव का मुख्य कारण यहां जल निकासी का कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। लोगों ने बताया कि पहली बारिश से जब सड़क जलमग्न हो सकता है तो अभी बारिश का मौसम शेष रह गया है।