प्रखंड में बाढ़ को लेकर अलर्ट, सीओ ने शोशल मीडिया पर किया ऑडियो जारी।
प्रखंड में बाढ़ को लेकर अलर्ट, सीओ ने शोशल मीडिया पर किया ऑडियो जारी।
प्रखंड में बाढ़ को लेकर अलर्ट, सीओ ने शोशल मीडिया पर किया ऑडियो जारी।
कुशेश्वरस्थान /
बाढ़ की राजधानी के नाम से प्रसिद्ध कुशेश्वरस्थान में हर बार मई और जून के महीने की शुरुआत से ही बाढ़ का तंश यहां के लोगो को झेलना पड़ता था। लेकिन इस बार बाढ़ देरी से प्रवेश कर रही है। नेपाल में हो रही लगातार बारिश से कुशेश्वरस्थान में बाढ़ का खतरा अब मंडराने लगा है।
बाढ़ को लेकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सीओ गोपाल पासवान ने शोशल मीडिया पर ऑडियो जारी कर लोगो को अलर्ट रहने के लिए एक संदेश जारी किया है। जिसमें सीओ श्री पासवान ने कहा कि रविवार की रात से कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। अचानक रात में नदी की जलस्तर बढ़ने की चेतावनी को देखते हुए यहां के लोगो को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
वहीं कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रशासन के द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से भी बाढ़ प्रभावित गांव के लोगो को सतर्क रहने के लिए बताया जा रहा है। वहीं रात में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ने से तटबंध के गर्भ में बसे इटहर पंचायत के चौकिया, विशुनिया, सहित पांच पंचायत के लोगो को कभी खतरा है। अगर अचानक बाढ़ का जलस्तर बढ़ता है तो इन पंचायत के लाखों लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पर सकता है।
इस मामले में सीओ श्री पासवान बताते है कि बाढ़ को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। अगर आपात जैसा स्थिति उत्पन्न होगी तो राहत बचाव कार्य का पूरा तैयारी है जहां जरूरत होगी वहां किया जायेगा।