सिमरी में चौकीदार देवेन्द्र पासवान के निधन पर शोक की लहर।

 सिंहवाड़ा संवाददाता, दरभंगा :

सिमरी थाना के भराठी पंचायत के गौङा निवासी चौकीदार देवेन्द्र पासवान के असमायिक निधन पर चौकीदार दफादार संघ ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर गहरी संवेदना व्यक्त की है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात ड्यूटी के दौरान गांव में अचानक तबीयत बिगङने के बाद 53 वर्षीय चौकीदार देवेन्द्र पासवान की मौत हो गई। मृतक के पुत्र गणेश पासवान ने बताया कि पैरालाइज्ड होने की स्थिति में चिकित्सक के यहां ले जाने के क्रम में रास्ते पर पिता ने अंतिम सांस ली। शनिवार को दफादार तौकीर अहमद की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन कर श्राद्धा सुमन अर्पित कर अंतिम बिदाई दी गई। मौके पर चौकीदार रणधीर सिंह ,नथुनी दास,इन्द्रजीत दास,हनुमान पासवान,सुरेश पासवान,महेश पासवान, राम कुमार चौबे ,बिनोद पासवान, जीवछ कमती सहित अन्य मौजूद थे। इधर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र चौधरी,अनि पंकज रजक, ज्योति कुमारी, सहायक दारोगा मेंहदी हसन, संतोष कुमार, लक्ष्मण प्रसाद ने कहा चौकीदार देवेन्द्र पासवान अपने कर्तव्य के प्रति सजग व प्रशासन को सहयोग कर कर्तव्यनिष्ठ थे।