घनश्यामपुर के भगवती कसरोर में अज्ञात शव की पहचान कर ली गई, मृतक गांव का ही दामाद था, पीएचईडी विभाग में था कार्यरत,चचरे ससुर के घर के छत से पुलिस ने शव को किया बरामद।
बिरौल/दरभंगा
घनश्यामपुर थाना के भगवती-कसरौर में मिले अज्ञात शव की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। मृतक गांव का ही दामाद था, जिसका शव ससुर के भाई के छत पर ही मिली है। जानकारी के अनुसार भगवती कसरौर गांव में उदय चंद्र झा के बंद घर के छत पर एक अज्ञात सड़ी हुई लाश शानिवार देर शाम स्थानीय लोगो ने देखा। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। जिसके बाद रविवार को मृतक के भाई कृष्ण कुमार झा के द्वारा उसके पैर पर मौजुद निशान से पहचान किया गया। मृतक के शव के पास से पुलिस ने सलफास की गोटी और कुछ सीसे के टुकड़े को बरामद किया।
थानाध्यक्ष अजीत कुमार झा ने बताया कि मृतक की पहचान 45 वर्षीय अलीनगर थाना क्षेत्र के मिल्की गांव निवासी मारकंडे झा के पुत्र बसंत कुमार झा के रूप में की गई है।
