केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को बिहार के केवीआईसी स्टेट ऑफिस और एमडीटीसी का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लघु उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ मुलाकात की.
लघु उद्योग विभाग के अधिकारियों से मंत्री जीतन राम मांझी ने मुलाकात की
जितनराम मांझी : केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने शनिवार को कहा कि छोटे उद्योगों को बढ़ावा देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. इससे ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के परंपरागत काम करने वालों को मदद मिलेगी, रोजगार के अवसर पैदा होंगे और देश का समावेशी विकास संभव होगा. वहीं, केंद्रीय मंत्री ने लघु उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ मुलाकात कर बिहार के सूक्ष्म और लघु उद्योगों पर चर्चा की और स्थानीय कार्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया.
