सरकारी आवास में शराब रखना पुलिसकर्मियों को पड़ गया भारी ,बक्सर जिला के दो पुलिसकर्मी /पदाधिकारी सेवा से बर्खास्त।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

बक्सर जिला से बड़ी खबर आ रही हैं। जिला के दो पुलिस कर्मी /पदाधिकारी को डीआईजी के अनुमोदन के बाद एसपी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया हैं। यह कारवाई विभागीय जांच के बाद हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब एक साल पहले सरकारी आवास में अवैध रूप से चोरी छुपे अवैध शराब की बरामदगी हुई थी। इस मामले में 18सितंबर 23को ब्रह्मपुर थाना में कांड संख्या 579/23दर्ज की गई थी। इस मामले में पुअनि कुंवर कन्हैया प्रसाद एवं पीटीसी विकास कुमार समेत तीन अन्य पुलिस कर्मी को आरोपित किया गया था । उक्त पुलिस कर्मी पर उसी समय निलंबन की कारवाई की गई थी साथ ही विभागीय
कारवाई प्रारंभ किया गया था।

जांच के दौरान पुअनि कुंवर कन्हैया प्रसाद एवं पीटीसी विकास कुमार पर दोष सिद्ध हुआ। इस आलोक में अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही ,अनुशासनहीनता ,कर्तव्यहीनता ,संदिग्ध आचरण ,तथा मद्य निषेध कानून का उल्लंघन के लिये दोषी पाये जानें पर पुअनि कुंवर कन्हैया प्रसाद एवं पीटीसी विकास कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।