कुशेश्वरस्थान में श्रावणी मेले को लेकर तैयारिया शुरू ,एसडीओ के अगुवाई में न्यास समिति की बैठक संपन्न।

कुशेश्वरस्थान/

श्रावणी  मेले को लेकर कुशेश्वरस्थान शिवनगरी के थाना परिसर में न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ उमेश कुमार भारती के अध्यक्षता में न्यास समिति की बैठक की गई। जिसमे आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आधे दर्जन चिन्हित स्थानों पर बास बल्ले की बैरिकेटिंग करने का निर्णय लिया गया, साथ ही बेरियर वाले स्थानों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। तथा मेडिकल टीम में डॉक्टर के साथ पारा मेडिकल टीम 4 स्थानों में मंदिर के मुख्य द्वार , निकास द्वार ,धवोलिया पूल के पास तथा आसमा पूल पर मेडिकल टीम लगाया जायेगा। इसके अलावे मंदिर एवं धर्मशाला में लगे 32 सीसीटीवी कैमरा तथा नगर पंचायत में लगे सभी सीसीटीवी कैमरा को सुचारू रूप से संचालित करने का निर्देश दिया। तथा शिवनगरी में साफ सफाई कर चाक चौबन्ध व्यवस्था करने का निर्देश दिया, वही शिवगंगा तालाब में गंगदगी पानी को साफ कर पुनः पानी भरने का निर्देश दिया इस दौरान एसडीओ श्री भारती ने कहा कि शिवगंगा तालाब में कपड़ा धोना,साबुन लगाने पर सख्त हिदायद दिया गया है। साथ ही तालाब में अधिक गहराईयो को देखते हुए बेरिकेटिंग करने के साथ गोताखोर लगाने का निर्देश न्यास कर्मी को दिया , वही सुरक्षा को देखते हुए थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 400 महिला एवं पुरुष पुलिस बल की मांग की जायेगी। पूरे श्रवणी मेले में बड़े वाहनों को शिवनगरी में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
वही बैठक के दौरान न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबू कांत झा ने कहा कि न्यास अधीन के कुल 9 दुकानों में 3 ऐसे दुकानदार है जो कि 11 माह से दुकान की किराया नही दे रहे हैं। जिस पर एसडीओ श्री भारती ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनो किराए बकया दुकानदारों के स्थल पर जाकर पूछताछ करते हुए उपस्थित सीओ गोपाल पासवान को निर्देश दिया की बकया किराया लिया जाय अन्यथा किराया नही देने वाले तीनो दुकानदार की दुकान को शील करने का सख्त निर्देश दिया गयाहै। मौके पर बीडीओ किशोर कुमार, न्यास समिति के उपाध्यक्ष बाबु कांत झा, सचिव बिमल चन्द्र खाँ, सीएससी से डॉ०ज्ञामेश पाठक,नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रोहित कुमार,मुख्य पार्षद सत्रुघ्न पासवान, न्यास समिति के कर्मी प्रवीण भारती,बीईओ राम भरोश चौधरी सहित संबंधित विभाग के सभी कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।