जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती अलीनगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई,वक्ताओं ने उनके कार्यों का विस्तार से चर्चा की।

बिरौल/दरभंगा

अलीनगर विधानसभा अंतर्गत मोहीउद्दीन पकड़ी पंचायत के मिल्की टोल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती अलीनगर मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सरपंच बलराम झा के आवास पर किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर में धारा 370 को खत्म करने का सपना देखा था जिसे केंद्र की मोदी सरकार ने आखिरकार सच कर दिखाया।स्वतंत्र भारत में श्यामा प्रसाद मुखर्जी पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने खुलकर धारा 370 का विरोध किया और नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा तक दे दिया।पप्पू सिंह ने आगे कहा कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने विकसित भारत का सपना देखा था जिसे केंद्र की मोदी सरकार आगे बढ़ा रही है। बीजेपी के हर एक कार्यकर्ता का दायित्व बनता है कि गांव गांव जाकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार करने के लिए जी तोड़ काम करें। लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं से अवगत कराये ताकि अधिक लोगों को लाभ मिल सके। आयोजन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद 2 मिनट का मौन भी रखा गया। इस कार्यक्रम में मंडल संयोजक लाल मुखिया, रामबाबू, प्रमोद झा, बीर चंद्र झा, गंगा राम सहनी, आनंद चौपाल, नीलांबर सदा, अशोक सदा, प्रदीप कुमार झा, अमित कुमार सिंह, शंकर झा, कौशल झा आदि लोग उपस्थित रहे।