दलित वंचित चेतना के मजबूत स्तंभ थे भारत के पूर्व रेल मंत्री  राम विलास पासवान ,उनके जयंती पर कार्यकर्ताओ ने याद करते हुये  किया नमन,भावपूर्ण श्रधांजलि।

दरभंगा :

ऑल इंडिया पासवान एकता मंच जिला ईकाई दरभंगा के द्वारा भारत के पूर्व रेल मंत्री एवं दलित सेना के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती दलित सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई ! इस दौरान ऑल इंडिया पासवान एकता मंच के सभी पदाधिकारी व सदस्य उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया! ऑल इंडिया पासवान एकता मंच के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता गुरु जी ने कहा स्मृतिशेष रामविलास पासवान आजीवन समाज के दलित,पिछड़े,शोषित,वंचित,लोगों के लिए कार्य करते रहे! वे न्यायप्रिय राजनीति और दलित वंचित चेतना के मजबूत स्तंभ थे ! रामविलास पासवान ने दलितों को मुख्य धारा में जोड़ा रामविलास पासवान के विचार के साथ हम लोग समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्तियों की विकास की लड़ाई लड़ेंगे! वहीं वर्तमान मुखिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ऑल इंडिया पासवान एकता मंच के नागेश्वर पासवान ने कहा हम लोग मिलकर रामविलास पासवान की सपनों को पूरा करेंगे! दलित सम्मान दिवस पर जिला अध्यक्ष भोला पासवान,जिला सचिव अशोक पासवान,प्रमोद पासवान,दिलीप पासवान,के साथ-साथ प्रखण्ड अध्यक्ष विकास पासवान भी मौजूद थे!