परिवादियों के फरियाद को समाधान हेतु अधिकारियों को दिया निर्देश

 दरभंगा /

जनता दरबार में जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के निर्देशानुसार उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित जिले भर से आए परिवादियों की शिकायत को अपर समाहर्ता ने सुना और समाधान करने का प्रयास किया। इसके लिये उन्होंने  संबधित पदाधिकारीयों को त्वरित निष्पादन के लिए अग्रसारित किया। अपर समाहर्ता ने परिवादियों की शिकायतों को सुना,एवं कई शिकायतों के त्वरित निष्पादन किये तथा शेष आवेदनों को यथाशीघ्र समाधान करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। शुक्रवार को जनता दरबार में 28 से अधिक आवेदन आए जिसमें कई समस्याओं का निष्पादन कर दिया गया।उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के जनता दरबार में बहेड़ी प्रखंड के एक परिवादी द्वारा बताया गया कि उन्हें अभी तक इंदिरा आवास का किस्त प्राप्त नहीं हुआ है। अपर समाहर्ता ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बहेड़ी को परिवादी के शिकायतों के जाँच कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिया । मनीगाछी प्रखंड के परिवादी द्वारा बताया गया कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न पेंशन,कल्याणकारी योजनाओं में स्वीकृति के पश्चात भुगतान नहीं किया जा रहा है। अपर समाहर्ता ने सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को मामले को निष्पादन करने को कहा जिलाधिकारी जनता के दरबार में आज राजस्व एवं भूमि सुधार,पंचायती राज विभाग,भवन निर्माण विभाग,ग्रामीण विकास,शिक्षा विभाग,ग्रामीण कार्य,सामान्य प्रशासन,नगर विकास एवं आवास विभाग,स्वास्थ्य विभाग,सामाजिक कल्याण विभाग आदि के मामलों का निष्पादन किया गया। इस अवसर पर डीआरडीए निदेशक पवन कुमार,उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद,आईटी प्रबंधक पूजा चौधरी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।