बिरौल अनुमंडल का 32 वां स्थापना दिवस नव निर्मित भवन के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बिरौल अनुमंडल का 32 वां स्थापना दिवस नव निर्मित भवन के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बिरौल अनुमंडल का 32 वां स्थापना दिवस नव निर्मित भवन के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कोई सच्चा पदाधिकारी तब होगा जब वो गरीब और जरूरतमद की मदत करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। जब आप ऐसा करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको सुकून और एक अनोखा एहसास होगा–उमेश कुमार भारती।
अगर आपके घर में गलत आदमी है और पुलिस उसके ऊपर कार्यवाई करती है तो आपको दुख होता है। मै आपसे कहना चाहूंगा कि ऐसा मत सोचिए क्योंकि सबसे पहले वो आपको ही क्षति पहुंचाएगा–मनीष चन्द्र चौधरी।
उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा
बिरौल अनुमंडल का 32 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम शुक्रवार को नव निर्मित भवन के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ एसडीओ उमेश कुमार भारती,एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी,सांसद प्रतिनिधि संजीव झा ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया। तथा समापन वृक्षारोपण के साथ किया गया।
इससे पूर्व एसडीओ उमेश कुमार भारती ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज यह अनुमंडल विकास की ओर अग्रसर है। और इसका विकास कई मुद्दे में राज्य स्तर पर गिना जाता है। आगे उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधि से निवेदन करते हुए कहा की आप लोगो को भी प्रशासन के साथ मिलकर विकास को बढ़ाना देना चाहिए।उन्होंने अपने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की कोई सच्चा पदाधिकारी तब होगा जब वो गरीब और जरूरतमद की मदत करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने आगे कहा की जब आप ऐसा करेंगे तो निश्चित तौर पर आपको सुकून और एक अनोखा एहसास होगा।
एसडीपीओ मनीष चन्द्र चौधरी ने कहा की बिरौल आगे बढ़े तो हमे खुशी होगी। हमारा पहला पूरा कार्यकाल बिरौल अनुमंडल है। हमेंं यहां के लोगो ने परिपक्व पदाधिकारी बनाया है। हम हमेशा लोगो की सेवा के लिए तत्पर्य रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा की अगर आपके घर में गलत आदमी है और पुलिस उसके ऊपर कार्यवाई करती है तो आपको भी दुख होता है। मै आपसे कहना चाहूंगा कि ऐसा मत सोचिए न कीजिए क्योंकि सबसे पहले वो आपको ही क्षति पहुंचाए।राज्यसभा सांसद संजय झा के बिरौल अनुमंडल प्रतिनिधि संजीव झा ने कहा की बिरौल अब जिला बनने की ओर अग्रसर है।
और अगर जिला का गठन होता है तो सबसे पहला स्थान बिरौल का ही होगा। आगे उन्होंने कहा की बिरौल के पदाधिकारी ने सरकार और जनता से ताल मेल बैठा कर बिरौल के विकास को और आगे बढ़ाया है। अधिवक्ता संघ के सचिव राजकपूर पांडेय, पूर्व मुखिया मो.इम्तियाज, शहीद स्मारक के अध्यक्ष राम सिंह पप्पू ने अपनी-अपनी बातों को रखा।कार्यक्रम का संचालन पत्रकार पप्पू नायक ने किया।मौके एमओ नेहा कुमारी,कुमोद सिंह,आशिश कुमार,मो.कमाल उद्दीन,बीडीओ प्रेम सागर मिश्र,कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, पीओ,सीडीपीओ के अलावा दिलीप चौधरी,रविन्द्र पौद्दार,सुरेश गुप्ता,कुमार बलराम,अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बच्चे लाल झा,बाबू साहेब सिंह,मो.अरमान सहित कार्यालय के सभी कर्मी मौजूद थे।