किसान महासभा की जिला परिषद की बैठक सम्पन्न, विधानसभा सत्र के दौरान महाधरना पर बैठेंगे किसान।
किसान महासभा की जिला परिषद की बैठक सम्पन्न, विधानसभा सत्र के दौरान महाधरना पर बैठेंगे किसान।
किसान महासभा की जिला परिषद की बैठक सम्पन्न,
विधानसभा सत्र के दौरान महाधरना पर बैठेंगे किसान।
दरभंगा :
अखिल भारतीय किसान महासभा की दरभंगा जिला परिषद की विस्तारित बैठक सी एम लॉ कॉलेज के परिसर में शिवन यादव,केशरी कुमार यादव और सूर्य नारायण शर्मा की तीन सदस्यीये अध्यक्ष मंडल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ.बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान महासभा के राज्य सह सचिव अभिषेक कुमार ने कहा कि किसानों ने इस चुनाव में मोदी सरकार को मजबूत धक्का दिया हैँ और इस बार अपने संघर्षो के दो आवाज़ को बिहार से संसद में भेजने में सफल हुए हैँ. इस बार काराकाट से अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय महासचिव राजा राम सिंह और आरा से अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य सह सचिव सुदामा प्रसाद की जीत से बिहार में भी किसान आंदोलन को मजबूती मिलेगा और संसद में भी किसानों की आवाज़ गूंजेगा. उन्होंने कहा कि मिथिलांचल में भी किसान आंदोलन को मजबूत करना होगा और भाजपा के सांप्रदायिक उन्मादी राजनीति के खिलाफ किसानों के मुद्दे को लेकर आंदोलन को तेज किया जायेगा.उन्होंने कहा कि जल जमाव,सिंचाई,एमएसपी,बाजार समिति चालू करने,कृषि योजनाओं में लूट आदि किसानों के सवालों पर धारावाहिक आंदोलन वक़्त की मांग हैँ.किसान महासभा को मजबूत करते हुए इन सवालों पर आंदोलन तेज करना होगा.भाकपा माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि खेती किसानी को कॉर्पोरेट लूट से बचाने की लड़ाई पूरे देश के किसान लड़ रहें उसमें दरभंगा किसान साथ हैँ लेकिन इसे और मजबूत करना होगा.बैठक को किसान महासभा के जिला सचिव धर्मेश यादव,केशरी कुमार,प्रवीण कुमार,शिवन यादव,रामविनोद यादव,नथुनी यादव,शिवचंद्र पासवान,दिनेश यादव,मो0, त्रिवेणी यादव,निर्मला देवी,रामबाबू साह,बैद्यनाथ यादव,सूर्य नारायण शर्मा,जयनारायण,आदि ने भी सम्बोधित किया.बैठक से प्रखंड स्तर पर अभियान चलाते हुए विधानसभा के सत्र के समय किसानों के सवालों पर दो दिवसीय महाधरना देने का फैसला लिया गया.