टी शॉप पर जमकर पथराव,बाइक को किया क्षतिग्रस्त,प्राथमिकी दर्ज।

 सिंहबाड़ा /दरभंगा

सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी काली मंदिर चौक स्थित एनएच पथ पार्किंग स्थल के होटल दुकानदार कंसी निवासी प्रभात कुमार ठाकुर पर स्थानीय ग्रामीण ने हथियार से हमला कर घायल कर दिया। वही दुकान पर पथराव के साथ प्रतिष्ठान में घुसकर तोड़कर व लूटपाट कर टेबल कुर्सी बाइक को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है।घटना को लेकर ठाकुर टी हाउस के संचालक प्रभात ठाकुर ने कंसी नया टोला निवासी मो.रईस, व उसकी पत्नी आसमीन बेगम(50), पुत्र मो.निजामुद्दीन अमन (30) मो.सद्दाम (32)तथा कंसी पुरानी चट्टी निवासी शाहिद हुसैन(28) को आरोपित किया है।अंकित कांड में बताया है कि पहली जुलाई की रात 8 बजे घर से फोरलेन पथ पर फुलवारी से ईंट पत्थर लेकर दुकान पर हमला करने लगे।जिससे चोटील होने के बाद जब मै भागा तो उपरोक्त सभी लोग दुकान में घुसकर लूटपाट किया।सामान को तोड़ फोङ कर गल्ला से 48300 रुपये से दूध डेयरी को अगले दिन मार्केटिंग को लेकर रखा था लेकर भाग गया।दुकान के आगे रखा टेबल कुर्सी व बजाज प्लेटिना बाइक BR07AL0163 को पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया।इस बीच आरोपी मो.रईस ने कहा मेरे एरिया में दुकान खोलकर चलाना है तो रंगदारी में पांच हजार रूपए मुझे नहीं देने पर जान से मार दुंगा।थानाध्यक्ष बिरेन्द चौधरी ने कहा है कि मामले में नये कानून के प्रविधान के तहत केस दर्ज किया गया है।जांच पड़ताल प्रशिक्षु दारोगा संजीव कुमार को सौंपा गया है।