विद्यालय को दुसरे गांव में मर्ज करने से बच्चों के शिक्षा पर लगा विराम, अभिभावक आक्रोशित,सड़क नदारद,पानी में डूबने के भय से अपने बच्चों को नये विद्यालय में जाने पर लगाया रोक,कहा गांव को चाहिए सड़क और विद्यालय।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा।
प्रखंड के फरदा गांव जहां प्राथमिक विद्यालय का अपना भवन नहीं रहने के कारण विभाग ने उसे खानपुर स्थित विद्यालय में मर्ज कर दिया है। जिससे स्थानीय लोगों ने विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए अपने बच्चों को नये विद्यालय में जाने पर रोक लगा दिया है। फरदा गांव के लोगों ने बताया कि वर्ष 2006 में यहां विद्यालय की स्थापना की गई थी। अपना भवन नहीं रहने के कारण एस्बेस्टर के कमरे में बच्चों को पढ़या जाता था।लेकिन 26 जून 2024 को विभाग ने यहां से हटाकर खानपुर के विद्यालय में मर्ज कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव से बाहर जाने का सड़क नहीं रहने के कारण यहां के लगभग सात दर्जन बच्चे अपने अभिभावक के द्वारा रोक लगाने पर विद्यालय नहीं जाते। चूंकि उन्हें बारिश के पानी में कोई अनहोनी होने की आशंका बनी रहती है। फिलहाल यहां के बच्चों के शिक्षा पर विराम लग चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या से पूर्व में जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सरकार का आदेश है कि जिस स्कूल के पास जमीन नहीं है या उपलब्ध नहीं हो पाई है। उसे किसी स्कूल में मर्ज कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि फरदा की समस्या इनके संज्ञान में हैं। लेकिन ये कर भी क्या सकते हैं।
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर में लूट की घटना सामने आई है. जहां संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली से मुजफ्फरपुर पहुंचे सॉफ्टवेयर इंजीनियर से लिफ्ट लेकर बदमाशों ने नशा खुरानी गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया है.
सिवान : सिवान में एक ही दिन में ढह गए दो पुल, 15 दिन में इस तरह की नौवीं घटना; तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा