सड़क किनारे इंजीनियर को फेंका: बदमाशों ने इंजीनियर को लूटने के बाद बेहोशी की हालत में गायघाट में सड़क के किनारे फेंक कर फरार हो गए. इस घटना को लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने इमेल से नगर थाने में लिखित शिकायत की थी. इसके आधार पर नगर थाने में जीरो एफआइआर दर्ज की गयी. घटना एक जुलाई से पहले की होने के कारण यह एफआइआर भारतीय न्याय संहिता में न दर्ज होकर आइपीसी की धारा में ही दर्ज की गयी है.
संपर्क क्रांति से आए थे मुजफ्फरपुर:एफआइआर विनय के साथ ट्रेन में सफर करने वाले दो युवकों को नामजद आरोपी बनाया गया है. केस की जांच नए कानून के तर्ज पर होगी. नगर थाने से जीरो एफआइआर की कॉपी गायघाट थाने को भेज दी गयी है. नगर थाने में दर्ज जीरो एफआइआर में पीड़ित सॉफ्टवेयर इंजीनियर राम विनय ठाकुर ने बताया है कि वह मूल रूप से गायघाट थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर के रहने वाले हैं और 28 जून को बिहार संपर्क क्रांति से मुजफ्फरपुर आए थे.
“दो शख्स जो मेरे साथ चढ़े थे, उन्होंने पुरानी दिल्ली से टिकट लिया था, एक का नाम रहमतुल्ला व दूसरे का नाम अफरोज है. पुलिस से दोनों आरोपियों को खोजने के साथ-साथ मोबाइल व सामान की बरामदगी की गुहार लगायी है.”–राम विनय ठाकुर, पीड़ित, सॉफ्टवेयर इंजीनियर
