कंकाली मंदिर पुजारी हत्याकांड में लगातार चल रही हैं गवाही।

दरभंगा/विधि संवाददाता 

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में दरभंगा के रामबाग परिसर स्थित प्रसिद्ध कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा की निर्मम हत्या मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में छठा गवाह प्रस्तुत किया गया।मंगलवार को अभियोजन पक्ष का संचालन कर रहे एपीपी रेणू झा ने कांड के अनुसंधानक सत्यप्रकाश झा का तकरीबन ढाई घंटे तक न्यायालय में मुख्य परीक्षण कलमवद्ध कराई।गवाह श्री झा का वचाव पक्ष से प्रतिपरीक्षण के लिए कोर्ट ने 23 जूलाई की तिथि निर्धारित किया है।एपीपी श्रीमती झा ने आईओ से तीन जप्ती सूचि,प्राथमिकी,आरोपपत्र तथा वीडीओ आदि का सत्यापन प्रदर्श के रुप में वाद अभिलेख पर अंकित कराई।इस दौरान स्वर्गीय पुजारी का पुत्र आयुष वैभव डबडबाई आंखों से अपने पिता की हत्या की न्यायिक कार्यवाही देखते रहे।अब कंकाली भक्तों की नजर इस हत्याकांड में न्यायालय से मिलने वाला निर्णय पर टिकी हुई है।