सीएचसी बिरौल में भर्ती हुए मरीजों का विगत पांच महीने से भोजन है बंद,परिजनों को हो रही है परेशानी,बी पी मशीन खराब बिना जांच के लोग हो रहे हैं वापस।

बिरौल/दरभंगा
सीएचसी बिरौल में व्यवस्था में कमी होने से यहां भर्ती होने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रस्व के लिए भर्ती होने वाले मरीजों को सीएचसी की ओर से विगत पांच महीने से अधिक समय से भोजन नहीं दिया जा रहा है। जिससे भर्ती होने वाले मरीजों के परिजनों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बताया जाता है कि
बी पी मशीन खराब रहने से जांच के लिए सीएचसी आने वाले वैसे लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को एक पत्रकार के साथ स्थानीय कई लोग दिल के बढ़ते धड़कन को लेकर जब बी पी जांच के लिए सीएचसी पहुंचे तो उनसे यह कहा गया कि ओपीडी बंद हो चुका है। पत्रकार ने जब इसे आवश्यक बताते हुए जांच की व्यवस्था करने को कहा तो एक स्वास्थ्य कर्मी ने उन्होंने एएनएम के चैम्बर में जाने की सलाह दी। जब वहां पहुंचे तो डियूटी पर मौजूद दोनों एएनएम ने बी पी मशीन खराब होने की बात कही। सीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक विनय कुमार ने बताया कि यहां भर्ती हुए मरीजों को भोजन नहीं मिलने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि अब जीविका संस्था की ओर से भोजन दिया जायेगा। जहां तक बी पी मशीन खराब होने की बात है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
मामला जो भी हो लेकिन वर्तमान समय में सीएचसी रोगियों को सेवा देने में हो विफल हो रहा है।