चैम्बर ऑफ कोमर्स बिरौल के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए मतदान 14 जुलाई को, पांच सदस्यीय पुनगर्ठन समिति के अध्यक्ष ने किया घोषणा,07 जुलाई से 08 जुलाई तक नामांकन की तिथि तय।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

चैंबर ऑफ़ कॉमर्स बिरौल के अध्यक्ष और सचिव पद के लिए होने वाले चुनाव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है।इसके लिए कॉमर्स के पुनर्गठन समिति के द्वारा प्रस्ताव जारी कर दिया गया है। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि 3 जुलाई को चेंबर ऑफ कॉमर्स के सभी सदस्यों के मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा,07 से लेकर 08 जुलाई तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गई है, जिसका समय 11:00 से संध्या 4:00 बजे तक होगा। अध्यक्ष सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि नामांकन कार्य उनके प्रतिष्ठान पर संपन्न किया जायेगा। इसके बाद 10 जुलाई को नामांकन पत्र वापस लेने का तिथि तथा 11 को उम्मीदवारों के नाम का घोषणा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2024 दिन रविवार को सुपौल बाजार के सदगुरु कबीर विद्यापीठ में दिन के 11:00 से 4:00 बजे से तक मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान संपन्न होने के साथ ही मत पत्रों का गणना शुरू कर दिया जाएगा। तथा 14 जुलाई को ही अध्यक्ष और सचिन पद के लिए हुए चुनाव परिणाम का विधिवत घोषणा किया जायेगा। अध्यक्ष सुरेंद्र आचार्य ने बताया कि 01 जुलाई 2024 को हुए बैठक में समिति द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि अध्यक्ष पद के लिए 11 हजार तथा सचिव पद के उम्मीदवार के लिए 7,500, रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है। नामांकन वापसी के दौरान उक्त शुल्क संबंधित उम्मीदवार को वापस नहीं किया जायेगा। अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव मत पत्र के द्वारा किया जाएगा। उम्मीदवार या प्रस्तावक प्रकाशित सदस्य सूची से ही होगा।पुनर्गठन समिति के सदस्य भी अपना मत डाल सकते हैं। मतदान करने के लिए समिति के द्वारा निर्गत पहचान पत्र,आधार कार्ड तथा पैन कार्ड मतदाताओं के लिए जरूरी होगा। महिला सदस्य होने पर उनके पति या पुत्र द्वारा मतदान किया जाएगा। चयनित अध्यक्ष एवं सचिव का कार्यकाल 2 वर्ष के लिए होगा।