दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी का चुनाव 3 जुलाई को मदरसा हमीदिया किलाघाट में होना तय!

 दरभंगा /

जिला मोहर्रम कमिटी के सरप्रशत प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी के तीन पदों के लिए अध्यक्ष,महासचिव और कोषाध्यक्ष की चुनाव की तिथि 3 जुलाई निर्धारित की गई है! स्क्रूटनी मे दो प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया जिसमे महासचिव के पद के लिए मोहम्मद अमजद खान उर्फ पप्पू खान ने नामांकन वापस लिया तो वही कोषाध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद इज़हार अहमद उर्फ लाडले ने भी नामांकन कोषाध्यक्ष पद से वापस लिया ! 3 जुलाई को अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए नामांकन होगा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 तक मदरसा हमीदिया किलाघाट के प्रांगण में होगा! यह चुनाव बैलट पेपर से होना सुनिश्चित है! अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों का नाम तय हुआ है जिसमें अब्दुल सलाम खान उर्फ मुन्ना खान,कलीमुद्दीन कुरेशी उर्फ रुस्तम कुरैशी एवं मोहम्मद सलाउद्दीन उर्फ अब्दुल्ला,वही महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशियों का नामांकन वैध पाया गया जिसमें कलीमुद्दीन कुरैशी उर्फ रुस्तम कुरैशी और तनवीर आलम है! इस चुनाव की प्रक्रिया में मोहर्रम के अखड़िया और पूर्व अध्यक्ष और महासचिव भाग लेंगे ! सभी आखरिया को वोट देने के लिए अपना लाइसेंस और आधार कार्ड लाना आवश्यक है! वही कोषाध्यक्ष पद के लिए केवल एक उम्मीदवार ही स्क्रुटनी के उपरांत बचे इसलिए कोषाध्यक्ष पद का चुनाव नहीं होगा और कोषाध्यक्ष पद के लिए पप्पू खान निर्विरोध चुने गए!