डी.एम.ने शोभन बाईपास के पास से गुजरने वाली खिरोई नदी के बाँया एवं दाँया तटबंध का किया औचक निरीक्षण।
डी.एम.ने शोभन बाईपास के पास से गुजरने वाली खिरोई नदी के बाँया एवं दाँया तटबंध का किया औचक निरीक्षण।
डी.एम.ने शोभन बाईपास के पास से गुजरने वाली खिरोई नदी के बाँया एवं दाँया तटबंध का किया औचक निरीक्षण।
दरभंगा :
जिला अधिकारी दरभंगा राजीव रौशन द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमण्डल के अभियंता के साथ शोभन बाईपास से गुजरने वाली खिरोई नदी के बाँया तटबंध का निरीक्षण किया।
उल्लेखनीय है कि जिला अधिकारी द्वारा बाढ़ से पूर्व प्रत्येक वर्ष शहर से गुजरने वाली तटबंधों का निरीक्षण किया जाता है तथा तटबंधों की स्थिति का जायजा लिया जाता है,इसी कड़ी में उन्होंने उपर्युक्त तटबंध का निरीक्षण किया। स्थल पर उपस्थित अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभियंता को कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में तटबंध में कहीं-कहीं रेन कट पाया गया,इस पर जिलाधिकारी द्वारा बालू से भरे बैग रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने यथासंभव बालू से भरे बैग को भी तटबंध पर रखने का निर्देश दिया,ताकि आकस्मिक जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। जिला अधिकारी ने 02 किलोमीटर पैदल चलकर तटबंध की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ निरोधक स्लूईस गेट का भी निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्लूईस गेट का नियमित रूप से ग्रीसिंग करने का निर्देश दिया।
राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारीयों के साथ हुई बैठक,जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि इन दिनों थानाध्यक्ष नोटिस को सही ढंग से नहीं करा रहें हैं तामीला।
दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी का चुनाव 3 जुलाई को मदरसा हमीदिया किलाघाट में होना तय!