प्लस टू उच्च विधालय औराही मे सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित।

 कुशेश्वरस्थान /दरभंगा:

कुशेश्वरस्थान उच्च विधालय औराही के शारीरिक शिक्षक रविन्द्र कुमार सिंह,वरीय शिक्षक सच्चिदानंद झा व तत्कालीन प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार साफी इन शिक्षकों का ही देन है की आज विधालय नई ऊंचाईयों को छू रहा हैं।प्रखंड,जिला से लेकर राज्य स्तर तक औराही विधालय का नाम चर्चा में लिया जाता है। उक्त बातें प्लस टू उच्च विधालय औराही मे आयोजित सम्मान सह विदाई समारोह को संबोधित करते समाजसेवी मधुकांत झा मिंटू ने कही। इसमें शिक्षक रविन्द्र कुमार सिंह,सच्चिदानंद झा को सेवानिवृत्ति पर व तत्कालीन एचएम प्रमोद कुमार साफी को विधालय परिवार की ओर से अंग वस्त्र पाग चादर माला से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गयी।इस दौरान एचएम फजले यजदानी समेत विधालय के सभी शिक्षक व अभिभावकों ने पाग चादर माला से सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व एचएम श्री साफी ने कहा विधालय एवं अभिभावक मन में प्रति स्नेह का परिणाम है कि मुझे भी इस समारोह में भाग लेने आना पड़ा। सेवानिवृत हुए श्री सिंह व श्री झा ने कहा की विधालय परिवार,सहकर्मी,व अभिभावक से मिला प्यार मेरे जीवनपर्यंत यादगार रहेगा। इस अवसर पर बीईओ रविन्द्र कुमार शर्मा,मधुकांत झा मिंटू,सुबोध कुमार झा,बीपीएम मनोज कुमार को विधालय के शिक्षक कपिन्द्र कुमार ने पाग चादर माला सम्मानित किया।एचएम फजले यजदानी के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक हरिनंदन मंडल व छात्रों ने विदाई गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक कर दिया। इससे पहले वक्ताओं ने इन तीनों के कार्यकाल की सराहना करते हुए इनके स्वस्थय व दिर्घायू जीवन की कामना की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मो मुर्शीद आलम ने किया। मौके पर गणमान्य ग्रामिण व विद्यालय के शिक्षक राजीव कुमार झा,रेखा कुमारी,धिरेन्द्र कुमार चौधरी,कपिन्द्र कुमार,रूपम कुमारी,सुमन कुमारी,अंबिका कुमारी,मीना कुमारी,निलम कुमारी,मुमताज बेगम,रानी कुमारी सहित अनेक शिक्षक अभिभावक व छात्र मौजुद थे।