बाढ़ के पानी में मगरमच्छ को तैरते हुए देखे जाने से लोगों में दहशत।
बाढ़ के पानी में मगरमच्छ को तैरते हुए देखे जाने से लोगों में दहशत।
बाढ़ के पानी में मगरमच्छ को तैरते हुए देखे जाने से लोगों में दहशत।
कुशेश्वरस्थान /दरभंगा:
कमला बलान नदी में बाढ़ का पानी आते ही कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के ईटहर गांव के निकट एक मगरमच्छ को तैरते हुए देखे जाने से लोगों में दहशत व्याप्त है। मगरमच्छ को देखने के लिए नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। नदी में मगरमच्छ को देखे जाने के बाद लोग नदी में जाने स घबरा रहे हैं। मालूम हो कि नदी किनारे बसे आस पास के गांवों के लोग नदी में नहाने और मवेशी को नहलाने के साथ साथ अन्य कार्यों के लिए आना जाना लगा रहता है। लेकिन मगरमच्छ दिखाई देने के बाद अब नदी में लोगों नें जाना बंद कर दिया है।जिससे लोगों को अब नदी में होने वाले काम घर पर ही करना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर नदी में मगरमच्छ होने की खबर प्राप्त कर सूचना प्रसारित कर लोगों को नदी में नहीं जाने का चेतावनी दी जा रही है।