सड़क दुघर्टना में एक किशोर की हुई मौत।

कुशेश्वरस्थान / दरभंगा :

कुशेश्वरस्थान फुलतोड़ा मार्ग में थाना क्षेत्र के धोबलिया में यामाहा बाइक एजेंसी के सामने सोमवार को सड़क दुघर्टना में एक किशोर की मौत हो गई । मृतक किशोर केवटगामा पंचायत के फकदोलिया निवासी महात्मा राय के 16 वर्षीय पुत्र सुदर्शन कुमार राय है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर कई ट्रक को तोड़फोड़ किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदर्शन कुमार अपने पिता के साथ करीब 11 बजे कुशेश्वरस्थान से अपने गांव फकदोलिया ई-रिक्शा से जा रहा था। एक सवारी धोबलिया में यामाहा बाइक एजेंसी के निकट किसी काम से निचे उतरा जो ई-रिक्शा,एजेंसी के निकट खड़ा था । इसी दौरान विपरित दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात जुगाड़ गाड़ी ई-रिक्शा में टक्कर मारते हुए निकल गया। जुगाड़ गाड़ी के धक्का लगने से सुदर्शन सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। तत्काल वहां मौजूद राहगीर एवं स्थानीय लोगों ने उसे सीएचसी कुशेश्वरस्थान में इलाज के लिए भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। सीएचसी में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया और कुछ ही देर के बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया । सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में सीएचसी पहुंचे और सुदर्शन की मौत होने की जानकारी मिलते ही सीएचसी में कोहराम मच गया। एकलौता बेटा की मौत की जानकारी होते ही पिता महात्मा राय बेहोश होकर गिर पड़ा। उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर मुख्य सड़क से होकर गुजर रहे कई ट्रक में तोड़फोड़ किया। लेकिन स्थानीय लोगों को समझाने बुझाने पर ग्रामीण शांत हुआ। इधर सड़क दुघर्टना में किशोर की मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस सीएचसी पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। मृतक पांच बहनों का एकलौता भाई था। मौत की जानकारी मिलते ही मां लक्ष्मी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।