1जुलाई से देश भर में लागू नये तीन आपराधिक कानून।

नये कानून को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

कुशेश्वरस्थान  /दरभंगा :

देश भर में 1 जुलाई से लागू तीन आपराधिक कानून को लेकर सोमवार को कुशेश्वरस्थान एवं तिलकेश्वर थाना में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों के साथ अलग-अलग एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित किया गया। जिसमें नये कानून की जानकारी दिया गया। कुशेश्वरस्थान थाना परिसर में आयोजित प्रशिक्षण इंस्पेक्टर सुरेश कुमार राम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने देश में अंग्रेज जमाने का चले आ रहे कानून आईपीसी,सीआरपीसी तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर सोमवार से तीन नए कानून लागू होने की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दिया। कहा कि अब आईपीसी 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023, सीआरपीसी 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू किया गया है। नये आपराधिक कानून लागू होने के बाद कानून में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए इसमें एफआईआर दर्ज करने से लेकर फैसले तक का समय सीमा निर्धारित किया गया है। नये कानून में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य को कानून का हिस्सा बनाया गया है। थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि नये कानून में मॉबलिंचिग एवं दुष्कर्म के मामले में आजीवन कारावास तथा नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने पर फांसी के सजा का प्रावधान है। कहा कि बिना पीड़ित का पक्ष लिए केस वापस नहीं लिया जा सकता है। अब एफआईआर,केस डायरी, चार्जशीट और जजमेंट सभी डिजिटल होगा। छोटे मोटे अपराधों का जल्द निपटारा के लिए समरी ट्रायल का प्रावधान किया गया है। वहीं भगोड़े अपराधी की सम्पत्ति जब्त करने के साथ साथ उनके अनुपस्थिति में भी मुकदमा चलते रहने का नया कानून में प्रावधान किया गया है। वहीं दूसरी ओर तिलकेश्वर थाना में आयोजित प्रशिक्षण में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने भाग लिया। मौके पर पूर्वी प्रमुख अंजन भारती,कुशेश्वरस्थान के सीओ राकेश सिंह यादव, पूर्वी सीओ गोपाल पासवान,नगर पंचायत के मुख्य पार्षद शत्रुघ्न पासवान उर्फ जरूण पासवान,उप मुख्य पार्षद सुजीत पासवान,एसआई निर्मला कुमारी, मुखिया छेदी राय, पप्पू पासवान, राजेश पासवान,इंदू देवी, सरपंच बबन दास, मिथिलेश राय, पंचायत समिति प्रतिनिधि मधुकांत झा मिंटू,बबन यादव सहित थाना के सभी पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। वहीं तिलकेश्वर थाना में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व पूर्वी प्रमुख बिजल पासवान,कुंदन राय,राम भजन यादव, मुखिया प्रमिला देवी, कैलाश साह,श्रीलाल मुखिया यादि उपस्थित थे।