पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ने तीन नये कानून की जानकारी आमलोगों को दी।बिरौल थाना परिसर में कार्यक्रम का किया गया आयोजन। आगंतुकों ने जाना नये कानून व्यवस्था की प्रमुख विशेष्ताओं को।

उत्तम सेनगुप्ता/दरभंगा

तीन नये कानूनों के प्रभाव आने के अवसर पर 01 जुलाई 2024 दिन सोमवार को बिरौल अनुमंडल के सभी थाने में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अमृत लाल वर्मन ने कार्यक्रम में उपस्थित आगंतुकों को नये कानूनों की प्रमुख विशेष्ताओं से अवगत कराये।

थानाध्यक्ष ने इन नये कानूनों में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम जो एक जुलाई से भारतीय दंड संहिता(IPC),दंड प्रक्रिया संहिता (C R P C) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह कार्य करने कि जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से नये कानून में पुलिस को सहयोग करने की अपील की। मौके पर राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि संजीव झा,दिलीप चौधरी,मुखिया मो.कासीफ,रामप्रवेश साह,संजय पासवान,मिथिलेश शर्मा पूर्व मुखिया अब्दुल हयात,प्रदीप यादव,जितेंद्र कुंवर,सरपंच शंभू चौधरी,मो.नुरुल,राजेश यादव, नित्यानंद मंडल,अरशद अली, बिहारी प्रसाद ठाकुर, हरेकृष्ण चौधरी,राजकुमार सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोगों के अलावा अपर थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल,एस आई रेखा कुमारी,प्रमोद सिंह,शक्ति सिंह, हरेंद्र साह,जितेंद्र कुमार,जयनारायण यादव सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।