कट्टा के साथ गिरफ्तार अभियुक्त को भेजा जेल
315 वाहनों की जांचकर 43500 रुपए जुर्माना
खगड़िया
रविवार को पिछले 24 घंटे के दौरान जिले की पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न मार्गों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक नियम उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 43 हजार 500 रुपए बतौर जुर्माना वसूला गया। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहनों की तलाशी ली। चार पहिया वाहन के डिक्की और बाइक आप बिना हेलमेट व ट्रिपल लोड चल रहे लोगों की जांच की गई। खगड़िया पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने कुल 315 वाहनों को जांच के लिए रोका था। इसमें ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों से जुर्माना वसूला।
माली गांव से देसी कट्टा और 9 कारतूस के साथ गिरफ्तार युवक सहित दो अभियुक्त को पुलिस ने रविवार को कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। कट्टा व गोली के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान माली गांव निवासी हिटलर कुमार के रूप में हुई है। शराब के नशे में धराए युवक की पहचान सौर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले आशीष कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दो अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है। खगड़िया शराब बंदी को लागू कानून को सफल बनाने के लिए संकल्पित मद्यनिषेध विभाग की टीम शनिवार की रात अलौली प्रखंड के सुंभा गाजी घाट गांव में शराब कारोबारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने पहुंची थी। जहां ग्रामीणों और उत्पाद टीम में झड़प हो गया। बताया जाता है कि उत्पाद टीम के द्वारा ग्रामीणों की पिटाई की गई, जिससे एक 13 वर्षीय किशोर सहित दो लोग घायल हो गए। दोनों को घायलावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल ला गया। सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायल के साथ आए परिवार वालों ने बताया कि पुलिस गांव पहुंचकर कर मारपीट करने लगी। जिसमें सुंभा गाजी घाट के वार्ड-11 निवासी सत्तो सदा के 32 वर्षीय पुत्र विकास सदा एवं वार्ड-13 निवासी रूदल चौधरी के 13 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार घायल हो गया। परिजनों ने कहा कि हमलोग मेहनत मजदूरी करने वाले लोग हैं। हमलोगों के साथ पुलिस इस तरह करेगी, यह कभी सोचा भी नहीं था। इधर उत्पाद टीम ने सुंभा गाजी घाट के ग्रामीणों पर छापेमारी के दौरान पत्थरबाजी का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि झड़प और पत्थरबाजी में उत्पादन टीम का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया।
