जिला पदाधिकारी अरवल वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आपदा विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सभी अंचलाधिकारियों के साथ आयोजित की गई। इस दौरान जिले में विगत महीनों में हुए अगलगी की घटनाओं से संबंधित मुआवजे एवं अनुदान की राशि को यथाशीघ्र भुगतान करने हेतु निदेशित किया गया जिससे कि संबंधित व्यक्ति की क्षतिपूर्ति की जा सके।