राज्य मानवाधिकार ने पटना के एसएसपी पर ठोक दिया 15लाख 74हजार का जुर्माना ,फुलवारीशरीफ थाना के कस्टडी में हुई थी एक युवक की मौत।

दरभंगा /संजय कुमार राय
पटना जिला के फुलवारीशरीफ थाने में कुछ वर्ष पहले पुलिस कस्टडी में जीतेश नामक युवक के मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया हैं। राज्य मानवाधिकार आयोग ने इस मामले में पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा पर 15लाख 74हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया हैं साथ ही आयोग ने आदेश दिया हैं कि मुख्यसचिव और एसएसपी जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारियों /कर्मियों से यह राशि वसूलकर एक माह के भीतर पिता श्री राम सिंह को देने के लिये कहा हैं यही नहीं आदेश में यह भी कहा गया हैं कि अगर एक माह के भीतर जीतेश के परिजनों को नहीं दी जाती हैं तो मूल रकम के साथ 12.50फीसदी सूद प्रतिवर्ष देना पड़ेगा।
जस्टिस एएम बदर ने आदेश में यह भी कहा हैं कि घटना के वक्त जो एसएसपी थे उनपर विभागीय जांच शुरू करें और एक माह के भीतर जांच रिपोर्ट सीआईडी को सौंप दे।
यहां बता दे कि अपने ममेरे भाई के अपहरण में पुलिस ने जीतेश को पकड़ा था जिसकी मौत पुलिस कस्टडी में हो गई थी।