मुजफ्फरपुर जिला के साईबर थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु दारोगा ने जहर खाकर अपनी इहलीला की समाप्त।

दरभंगा ,संजय कुमार राय

मुजफ्फरपुर जिला से बड़ी खबर आ रही हैं। साईबर थाना में पदस्थापित प्रशिक्षु दारोगा दीपिका कुमारी ने जहर खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली हैं। इस खबर के बाद दीपिका के परिजनों के बीच चीख -पुकार मच गया हैं। पुलिस विभाग भी सकते में आ गयी कि आखिर ऐसी घटना कैसे हो गई। प्रशिक्षु दारोगा के बारे में बताया जा रहा हैं कि वह पटना जिला के कृष्णा नगर की रहने वाली थी।
दीपिका के बारे में बताया जा रहा हैं कि वह अहले सुबह जहर खा ली थी जहर खाने से पहले उसने अपने माँ से बात कर कहीं कि में मानसिक रूप से दबाव में हुं ,इतना कहते हुये उसने फोन काट दी। दीपिका की माँ ने इस मामले की सूचना मुजफ्फरपुर पुलिस को दी ,पुलिस जब तक उसके आवास तक पहुंची तब तक वह जहर खा चुकी थी। कई पुलिसकर्मियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के वरीय पदाधिकारी सभी बिंदुओं पर बारिकी से जांच कर रही हैं।