ऑनलाइन उदघाटन के छह माह बाद अनुमंडल अस्पताल बिरौल का ओपीडी कार्य का हुआ प्रारंभ, तकनीकी समस्या के कारण अस्पताल कार्य था बाधित। आनेवाले समय में दस लाख आबादी को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ।

बिरौल/दरभंगा

राज्य मुख्यालय से ऑनलाइन उदघाटन के छह माह बाद अनुमंडल अस्पताल बिरौल सोमवार से कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी, प्रखंड प्रमुख मुखी देवी, उप प्रमुख अपर्णा कुमारी तथा राज्य सभा सांसद संजय झा के प्रतिनिधि संजीव कुमार झा,उपाधीक्षक
डॉ.फुल झा के उपस्थिति में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद यादव ने ओपीडी का कार्य शुरू कराये।

प्रथम दिन लगभग 2 सौ मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जिसे चिकित्सकों ने शारीरिक जांच कर उन सभी को दवा उपलब्ध कराया। 15 करोड़ की लागत से निर्माण किया गया 50 बेड वाला यह अनुमंडल अस्पताल दस लाख आबादी को स्वास्थ्य सेवा देने के लिए तैयार हो चुका है लेकिन इस अस्पताल में चिकित्सक से लेकर स्टाफ की भारी कमी यहां इलाज के लिए आने वाले लोगों को समुचित इलाज करने में कब तक सक्षम हो पायेगा यह तो आने वाला समय बताएगा।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि फिलहाल अनुमंडल अस्पताल बिरौल में समान्य चिकित्सक, स्टाफ नर्स/ए ग्रेड, फिजिसियन,जेनरल सर्जन, स्त्री रोग विशेषज्ञ चर्मरोग विशेषज्ञ,नेत्ररोग विशेषज्ञ,मूर्छक,रेडियो लॉजिस्ट,दन्त चिकित्सक, पब्लिक हेल्थ मैनेजर सहित कई पद रिक्त हैं। फिलहाल सीएचसी के स्टाफ से ही अनुमंडल अस्पताल का संचालन किया जा रहा है। इस अस्पताल का उदघाटन 26 दिसंबर 2023 को राज्य मुख्यालय पटना से ऑनलाईन हो चुका है। तकनीकी समस्या को लेकर इस अस्पताल में ओपीडी कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा था। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने विद्युत विभाग के अभियंता को बुलाकर कर उक्त समस्या को दुर कराये। ओपीडी का शुभारंभ कार्यक्रम में जिला मुख्यालय से डीपीएम शैलेश चन्द्रा के अलावा
भाग्य नारायण यादव,कवीता कुमारी सहित कई कर्मी मौजूद थे।