शराब पार्टी में सम्मिलित होकर शराब पीना एक चौकीदार को पड़ गया महंगा , वाईरल बीडीओ के मामले में जांचोंउपरांत संबंधित चौकीदार को एसएसपी ने किया  निलंबित,प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश।

दरभंगा /

केवटी थाना के एक चौकीदार को शराब पीना महंगा पड़ गया।एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने उक्त चौकीदार को निलंबित करते हुये उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दे दिया हैं।इस बाबत एसएसपी कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी गई हैं।

केवटी थाना के चौकीदार संजय पासवान पे० स्वर्गीय कैलू पासवान सा० बेहटा थाना केवटी जिला दरभंगा को शराब पार्टी में सम्मिलित होने एवं शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसका जांच पुलिस निरीक्षक कमतौल द्वारा कराई गई उनके द्वारा जांच समर्पित प्रतिवेदन के आलोक में चौकीदार संजय पासवान पे० स्वर्गीय कैलू पासवान सा० बेहटा थाना केवटी जिला दरभंगा को निलंबित किया गया एवं उनके विरुद्ध कांड दर्ज करने का निर्देश दिया गया।