25जून को मिथिला वन प्रमंडल द्वारा की जा रही हैं राज्यस्तर परिचर्चा ,जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक होगा यह कार्यक्रम।
दरभंगा /
मिथिला वन प्रमंडल द्वारा जैव-विविधता संरक्षण एवं संवर्द्धन के विषय पर राज्यस्तरीय परिचर्चा सम्मेलन का आयोजन 25 जून को किया जा रहा है। उसको लेकर डीएफओ भास्कर चन्द्र भारती ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में राज्यस्तरीय सम्मेलन का आयोजन जिला मुख्यालय तथा प्रखण्ड मुख्यालय में किया जा रहा है। कार्यक्रम में दरभंगा एवं मधुबनी जिला के पंचायतस्तरीय, प्रखण्ड स्तरीय तथा जिला स्तरीय जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्षगण एवं सदस्यगण शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डा. प्रेम कुमार,के द्वारा की जायेगी। इस अवसर पर मंत्री के द्वारा जैव विविधता प्रबन्धन समितियों को संबोधित करेंगे। जैव विविधता संरक्षण के उद्देश्यों एवं लक्ष्यों की प्राप्ति में आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु गठित विभिन्न जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्षों, सदस्यों के साथ विचार विमर्श किया जायेगा।आज के परिदृश्य में पर्यावरणीय प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, तथा जल एवं भूमि संसाधनों के अवकृष्ट होने के कारण सुखाड़, बाढ़ की समस्याएँ चिन्तनीय हो गई है। प्रकृति संरक्षण, पारिस्थितिकीय संतुलन, पर्यावरणीय सुधार के कार्य काफी व्यापक है। । जैव विविधता प्रबंधन समितियों के अध्यक्षों,सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे निकटतम जिला मुख्यालय अथवा प्रखण्ड मुख्यालय में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम में अपना योगदान दे।