कोतवाली थाना पुलिस की मेहनत रंग लायी ,तीन बदमाश गिरफ्तार ,भेजा गया जेल।

दरभंगा /संजय कुमार राय 

आखिरकार कोतवाली थाना पुलिस की मेहनत रंग लायी ,मारपीट के मामले में तीन लोंगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेंज दिया। मारपीट के बाद हुए जख्मी के माँ के ब्यान पर कोतवाली थाना में 20जून को कांड संख्या 19/24दर्ज किया गया था।
कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी को चिन्हित किया गया और इसके बाद पुलिस ने कारवाई की।
उन्होंने बताया कि इस मामले के प्राथमिकी अभियुक्त शाहजहां उर्फ अली इमाम ,मों एकराम अली उर्फ शाहनवाज ,मों इनाम उर्फ साहिल दोनों पेसर शाहजहां उर्फ अली इमाम को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राहुल ने कहा कि यह सभी पुरानी मुंसफी टेढ़ी बाजार थाना कोतवाली का रहने वाला हैं। उन्होंने कहा कि सभी को न्यायिक हिरासत में भेंज दिया गया हैं।


बता दे कि इन सभी बदमाशों ने स्मार्ट बाजार से निकलने के बाद मों जिलानी को बुरी तरह मारकर जख्मी कर दिया इस कारण आक्रोशित लोंगों ने थाना का घेराव कर लिया था।