कंकाली मंदिर पुजारी की निर्मम हत्या के मामले में न्यायालय में चल रही हैं सुनवाई ,अगली सुनवाई 2जुलाई को निर्धारित।

दरभंगा/विधि संवाददाता,

सिविल कोर्ट दरभंगा के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर की कोर्ट में राज दरभंगा के रामबाग परिसर के प्रसिद्ध कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा की निर्मम हत्या मामले में शुक्रवार को घटना में जख्मी चिरंजीवी चौधरी उर्फ शंभू चौधरी की गवाही हुई। एडीजे सुमन कुमार दिवाकर की अदालत में कंकाली मंदिर के पुजारी हत्याकांड का बिचारन चल रही है। बताते चलें कि जिले के चर्चित कंकाली मंदिर के पुजारी राजीव कुमार झा की निर्मम हत्या 14 अक्टूबर 2021 को गोली मारकर अपराधियों ने कर दी थी। मंदिर में पूजा अर्चना करने आये कंकाली भक्त इस घटना से स्तब्ध रह गये थे।इस सत्रवाद में अभियोजन पक्ष का संचालन एपीपी रेणू झा पूरी मुस्तैदी से कर रही हैं। इस जघन्य हत्याकांड में न्याय निर्णय आने की आश में कंकाली भक्तगण हैं। अब इस मामले में अगली सूनवाई 2 जूलाई को निर्धारित की गई है।अभियोजन की ओर से गवाहों की गवाही चल रही है।