नेहरा थाना की पुलिस ने की भारी मात्रा में शराब बरामद ,चार चक्का वाहन समेत दो शराब तस्कर गिरफ्तार।
नेहरा थाना की पुलिस ने की भारी मात्रा में शराब बरामद ,चार चक्का वाहन समेत दो शराब तस्कर गिरफ्तार।
नेहरा थाना की पुलिस ने की भारी मात्रा में शराब बरामद ,चार चक्का वाहन समेत दो शराब तस्कर गिरफ्तार।
दरभंगा/संजय कुमार राय
दरभंगा जिला के नेहरा थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। एक कार के डिक्की में लगी सीएनजी में शराब की बरामदगी के अलावे दो लोंगों की गिरफ्तारी हुई हैं।
शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिये सीएनजी के सिलिंडर को काटकर उसके खाली जगहों में शराब की बोतल को ठूंस रखा था। लेकिन वाहन चेकिंग के दौरान कटे सिलिंडर को देख पुलिस को शक हुआ और ज्योंही पुलिस ने सिलिंडर को खोला तो उससे शराब की बोतल बरामद हुई।
थानाध्यक्ष राज किशोर राय ने बताया कि सकरी -धरोड़ा मुख्य सड़क पर एएसआई पांडव कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इसी क्रम में कार को रोका गया तो चालक एवं एक अन्य पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़कर दोनों को गिरफ्तार किया। डिक्की जब खोला गया तो सिलिंडर में रखा शराब पुलिस ने बरामद किया। गाड़ी को जब्त कर थाने लाया गया हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ गांव निवासी संतोष यादव एवं सोनबेहट निवासी चंद्रेश्वर यादव हैं