कोतवाली थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी :मधुबनी जिला का गांजा तस्कर गिरफ्तार ,पुलिस कर रही हैं पूछताछ।

दरभंगा /संजय कुमार राय

वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली थाना की पुलिस ने गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं कि पकड़ा गया युवक गांजा की तस्करी करता हैं।पुलिस उक्त युवक से पूछताछ कर रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में म्यूजियम गुमटी के पास मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा रहा था इसी क्रम में एक युवक कंधे पर बैग रखकर जा रहा था ,उक्त बैग पर पुलिस को शक हुआ। जांच के क्रम में उस बैग से पुलिस ने एक किलो दस ग्राम के करीब गांजा बरामद किया हैं।
पूछताछ में उसने मधुबनी जिला अंतर्गत लखनौर थाना के दीपवार्ड 14निवासी अरुण मंडल का पुत्र संतोष कुमार मंडल पुलिस को बता रहा हैं।
पुलिस उससे पूछताछ कर रही हैं।


सूत्रों का कहना हैं कि इसके दो तीन और साथी हैं जो इस धंधे में संलिप्त हैं। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने पूछने पर बताया कि एक किलो दस ग्राम गांजा बरामद किया गया हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार संतोष कुमार मंडल से पुलिस पूछताछ की जा रही हैं