घनश्यामपुर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एसडीएम ने किया समीक्षा बैठक, प्रगति असंतोष जनक पाये जाने को लेकर पदाधिकारी हुए गंभीर।
एक सप्ताह के अंदर 100 प्रतिशत केवाईसी करना सुनिश्चित करें, अन्यथा होगी कठोर कार्रवाई–एसडीओ।

बिरौल/दरभंगा

माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सभी कार्ड धारी के सभी सदस्यों का 100 प्रतिशत ई केवाईसी करने का निर्देश दिया गया है इस आशय का शपथ पत्र माननीय मुख्य सचिव महोदय द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल किया जाना है। इसको लेकर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बुधवार को घनश्यामपुर प्रखंड के अंतर्गत सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान एसडीओ ने सभी जनवितरण प्रणाली बिक्रेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि एक सप्ताह के अंदर 100 प्रतिशत केवाईसी करना सुनिश्चित करें।

अन्यथा सभी पर कठोर कार्रवाई की जाने की चेतावनी उन्होंने दी।साथ ही ई केवाईसी को लेकर एसडीओ ने जन वितरण प्रणाली के कई दुकानों का स्थलीय जांच किये।जिसमें जन वितरण प्रणाली के बिक्रेताओं द्वारा किए गए कार्य में प्रगति असंतोष जनक पाया गया।

एसडीओ ने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि इस आशय का शपथ पत्र माननीय मुख्य सचिव महोदय द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल किया जाना है। इसे गंभीरता से लेते हुए एक सप्ताह के अंदर ई केवाईसी करना सुनिश्चित करें।