जिले में लूटपाट की घटना पर नहीं लग रहा हैं विराम ,अपराधियों के हौसले हैं बुलंद ,एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने लूटे एक चर्चित डॉक्टर के माँ के गले से सोने का चैन।
जिले में लूटपाट की घटना पर नहीं लग रहा हैं विराम ,अपराधियों के हौसले हैं बुलंद ,एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने लूटे एक चर्चित डॉक्टर के माँ के गले से सोने का चैन।
दरभंगा /
जिले में लूटपाट की घटना पर विराम नहीं लगने से ऐसा लग रहा हैं कि अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं हैं।ताजा मामला लहेरियासराय थाना क्षेत्र के न्यू बलभद्रपुर मुहल्ले का हैं।
मॉर्निंग वाक पर निकली अपनी सहेली के साथ एक चर्चित डॉक्टर की माँ के गले से एक मोटरसाइकिल पर सवार अपराधी सोने का चैन खींचकर फरार हो गया ,इस गली में यह कोई पहली घटना नहीं घटी हैं कई और भी घटनाएं पूर्व में हो चुकी हैं।इसी तरह बंगाली टोला की गलियों में ऐसी लूट की घटनाएं अक्सर घट जाती हैं लेकिन लोग थाने तक नहीं जाते हैं।महिलाएं कहती हैं कि पुलिस का चक्कर कौन काटेगा।
शहर के बहुत चर्चित कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर की मां सुबह में मॉर्निंग वॉक करके लौट रही थी तभी एमएल अकैडमी के सामने वाली गली रामानंद पथ में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने झपट्टा मारकर उनके गले का चेन खींच लिया। इस दौरान डॉक्टर की मां सड़क पर गिर गई जिस कारण हल्की छोटे भी उन्हें लगी है। सवाल यही हैं कि सुबह में शहर के बीचो-बीच अपराधी अपराध के घटना को अंजाम दे रहे हैं इसका मतलब अपराधियों में पुलिसिया भय नहीं हैं । महीने भर के अंदर अपराध के कई घटना जिले में घट चुके हैं इस कारण अब लोग भी घर से बाहर निकलने में संकोच करने लगे हैं। डॉक्टर की मां भारती कुमारी (65) बताती है कि सुबह में अपनी एक सहेली के साथ मॉर्निंग वॉक करके एमएल अकैडमी के सामने वाली गली से अपने फ्लैट जा रही थी इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार हेलमेट पहने दो अपराधी गले में पहना चैन पर अपना हाथ साफ कर दिया। आगे उन्होंने बताया कि इस गली में बीते 10 दिनों में इसी रोड पर 4 से 5 घटना इस प्रकार की घट चुकी हैं। इस मामले में लहेरियासराय थाना अध्यक्ष से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले को दर्ज कर लिया गया है और अपराधियों की पहचान की जा रही है।बहुत जल्द मामले का खुलासा भी होगा और अपराधी भी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
वहीं दूसरी और थाना क्षेत्रों में दिवा गश्ती या रात्रि गश्ती का घोर अभाव हैं।मुहल्ले के किसी भी गलियों से दिन या रात एक भी गश्ती की गाड़ी दिखाई नहीं पड़ती।इस कारण भी ऐसे अपराधियों का मन बढ़ा हुआ हैं।
घनश्यामपुर प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एसडीएम ने किया समीक्षा बैठक, प्रगति असंतोष जनक पाये जाने को लेकर पदाधिकारी हुए गंभीर। एक सप्ताह के अंदर 100 प्रतिशत केवाईसी करना सुनिश्चित करें, अन्यथा होगी कठोर कार्रवाई–एसडीओ।
दिल्ली से दरभंगा फ्लाइट में कई यात्रियों की बिगड़ी हालत, एसी नहीं चलने से यात्रियों का हुआ बुरा हाल।