वरीय पुलिस अधीक्षक ने लहेरियासराय थाने का किया औचक निरीक्षण ,दिये कई निर्देश।

दरभंगा/

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा लहेरियासराय थाना का औचक निरीक्षण किया गया इस दौरान निरीक्षण के क्रम में निम्न पंजियों क्रमशः-पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी, महिला हेल्प डेस्क, लोक शिकायत पंजी, केश डायरी, वारंट/इश्तिहार/कूर्की पंजियों का अवलोकन किया गया एवं अवलोकनोंपरांत कई  दिशा निर्देश दिया गया।

लहेरियासराय थाना के लंबित विशेष कांडो के समीक्षा अनुसंधानकर्ता बार की गई समीक्षा के क्रम में माह जून/जुलाई में निष्पादित होने वाले कांडो को भी चिन्हित किया गया एवम् निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश गया।

 

थाना के प्रतिवेदित कांडो का अनुसंधान की समीक्षा की गई।सीसीटीएनएस थाना सिरिस्ता संबंधित कार्यो की अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया।पंजी संधारण के बिंदु पर अद्यतन रखने , थाना के कार्यों के बटवारा के बिंदु पर सभी शाखा प्रभारी की कार्यों की समीक्षा कर अद्यतन रखने का दिशा निर्देश एसएसपी ने दिया।