डिवाईडर से मोटरसाइकिल टकराने के बाद एक युवक की हुई मौत ,जेब से तीन बोतल व्हाइटनर बरामद।
डिवाईडर से मोटरसाइकिल टकराने के बाद एक युवक की हुई मौत ,जेब से तीन बोतल व्हाइटनर बरामद।
डिवाईडर से मोटरसाइकिल टकराने के बाद एक युवक की हुई मौत ,जेब से तीन बोतल व्हाइटनर बरामद।
दरभंगा /
अगर आपका बच्चा नशे का आदि हैं तो आप सावधान हो जाईये ,बच्चे पर कड़ी नजर रखिये वरना यह घटना आपके साथ भी घट सकती हैं।
बेंता थाना क्षेत्र के अल्लपट्टी चौराहे पर तेज रफ्तार से जा रही एक मोटरसाइकिल को डिवाईडर से टकराने के कारण युवक की मौत हो गई हैं। घटना मंगलवार के सुबह की है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मिश्रटोला निवासी स्व.वीरेंद्र मिश्रा के इकलौता पुत्र शिवम मिश्रा (20) के रूप में हुई हैं। बताया जाता है कि मंगलवार अहले सुबह इस घटना की सूचना पर पहुंची बेंता थाना की पुलिस ने युवक को डीएमसीएच में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की तलाशी लेने पर युवक की जेब से पर्स,मोबाइल के साथ व्हाइटनर की तीन बोतल पुलिस ने बरामद हुई है। इस कारण युवक के नशेड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। इधर,हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची बूढ़ी मां के रोने से डीएमसीएच इमरजेंसी का माहौल गमगीन हो गया। बेंता थाना ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया हैं।
बताया जा रहा हैं कि पिता के निधन कुछ वर्ष पहले हो गया इस कारण उसके देख रेख में कमी हो गई और वह गलत दोस्तों के संगति में आ गया।
इधर सूचना यह भी हैं कि वह एटीएम से दस हजार रुपये की निकासी थी।