ब्रेकिंग न्यूज :
बड़गांव थाने का ग्रामीणों ने किया घेराव ,ग्रामीणों ने कहा कि चोर पकड़कर दिये लेकिन चोरी का सामान बरामद नहीं कर रही हैं पुलिस।
बिरौल/दरभंगा
बेटी की शादी के लिए घर में रखा पैसा चोरी कर लिये जाने एवं ग्रामीणों द्वारा चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले करने के बावजूद न्याय संगत कार्रवाई नहीं किये जाने को लेकर ग्रामीणों ने अहले सुबह से बड़गांव थाना का घेराव कर मुख्य द्वार को अवरुद्ध कर दिया है।हांलाकि थाना के घेराव को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कारणों की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है।
