साईबर फ्रॉड के नये नये तरीके ,अगर आप सतर्क नहीं हुये तो उड़ जाएंगे आपके पैसे ?किसी भी लिंक या अनजान के फोन मेसेज से बचे ,व्हाट्सएप पर भी साईबर ठग ढूंढने लगे हैं अपना शिकार ,तरीके नये नये।सावधान के साथ सतर्क रहिये वरना आपका भी नंबर लग सकता हैं ???

दरभंगा/

साईबर फ्रॉड के नये नये तरीके ,और लोग इसका शिकार होते चले जा रहें  हैं ?कभी बेंक के नाम पर ,कभी गेम के नाम पर तो कभी कुछ और ………..?और लोग फंसते चले जाते हैं।रुपयों की लालच में अपनी मेहनत का पैसा गंवा देतें हैं ।

अब साईबर ठग का एक नया तरीका सामने आया हैं।ट्रेडिंग के नाम पर साईबर ठग व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से ठगी करने लगे हैं अगर आप व्हाट्सऐप चला रहें हैं तो इससे बचने की जरूरत हैं।

व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ट्रेडिंग के नाम पर 6 लाख 61 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया हैं इसे लेकर मामला दर्ज करने के लिए लहेरियासराय थाना क्षेत्र की रहने वाली मोनिका जायसवाल ने साईबर थाने में आवेदन दिया है।

मोनिका जायसवाल ने कहा हैं कि जनवरी महीने में व्हाट्सएप ग्रुप पर एक” यूसी ट्रेड” के काम को लेकर अज्ञात महिला ने ग्रुप में जोर दिया था । इस दौरान ग्रुप में जुड़ी महिलाएं उनसे आईपीओ और ब्लॉक ट्रेड में यूसी व्यापार के नाम पर विस्तृत जानकारी दी थी जिसमे कहा गया कि यदि आप निवेश करोगी तो अधिक कमाई होगी,रुपया लगाने के दूसरे दिन ही पांच प्रतिशत की वृद्धि होगी। इस दौरान व्हाट्सएप ग्रुप की बिनीता नामक एक महिला ने फोन कर उनसे कहा कि सही काम हैं आप पैसे लगाये ,यह बात कहते ही  मोनिका को झांसे में ले लिया।

मोनिका को एक लिंक भेजकर अकाउंट व प्रोफाइल बना कर शेयर बाजार में इसी लिंक से निवेश करने को कहा गया ,कहा यह भी गया कि बहूत अधिक रुपयों का लाभ होगा। मोनिका ने 19 मार्च को पहला निवेश दस हजार रूपए का किया। इसके बाद वह लगातार निवेश करती गई ।

अब वह पैसा निकालना चाह रही थी लेकिन  साइबर फ्रॉड चकमा देते रहें। साईबर फ्रॉड द्वारा बताया जा रहा था कि यह पैसा तब निकलेगा जब और निवेश आप करोगी। इसके बाद ही पैसा निकलेगा।

अब रुपया फंसा हुआ था और फंसे हूयें रुपयें को  निकालने के लालच में रुपया निवेश करते चली गई।जिस ग्रुप में मोनिका ने निवेश किया था  उसमें 114 लोगो को साईबर फ्रॉड ने जोड़ रखा था। साइवर अपराधियो ने उसे निबेश में अधिक लाभ होने के नाम पर एक स्पेशल ग्रुप बनाया जिसमे सिर्फ चार लोगों को रखा गया था  । नये इस समूह में भी जोड़कर उनसे  निबेश करवाया।इस दौरान मोनिका लालच में आकर अपने रुपयों के अलावे अपने पिता और मित्रो से भी रुपया बतौर कर्ज लिया और  निबेश कर दिया ।

जब मोनिका को शक हुआ की कुछ तो गलत है ,लेकिन तब तक देर हो चुका था और मोनिका के खाते से 6 लाख 61 हजार की अपराधियो ने तब तक ठगी कर लिया था।

वहीं दूसरी और एक अलग ही मामला हो सामने आया हैं ।

हायाघाट थाना क्षेत्र के बिलासपुर गांव के रहने वाले मो शमसे आलम के पुत्र मो अफरोज लहेरियासराय – पंडासराय के आसपास कहीं पर मोबाइल गिर गया। इसे लेकर उन्होंने लहेरियासराय थाना में सनहा दर्ज कराया ,इसके बाद दूसरा सिम निकलवाया। दूसरे दिन शाम को उनके  मोबाइल पर एक ओटीपी आया।उन्होंने मेसेज देखा तो खाते में जमा राशि 44,989 रुपए निकल चुका था । उन्होंने भी साइबर थाना में आवेदन दिया है।

एक मामला और साईबर थाने में आया ,लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर के रहने वाले प्रमोद कुमार अग्रवाल की पत्नी के मोबाइल पर साइबर फ्रॉड द्वारा इन्डसइड बैंक के कर्मचारी होने की बात बताया,  बताया गया कि आपके  नाम से लोन आया है जिसकी कुछ कागजी कारवाई करनी हैं। व्हाट्सएप पर एक लिंक भेज रहा हूं उस लिंक को आप खोल लें बस ,आपके खाते में लोन की राशि चली जाएगी।साईबर फ्रॉड ने लिंक भेजा ,उस लिंक को उन्होंने ज्योंही खोला कि उनके  खाते से 59 हजार रुपए निकल गया।

ट्रैफिक डीएसपी सह साइबर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि सभी मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं।