टेम्पो पर बैठी महिलाओं ने उड़ाया जेवरात सहित नगदी ,थाने में मामला दर्ज।

दरभंगा/

अगर आप कहीं जा रहें हैं बस में ,ट्रेन में या फिर टेम्पो में बैठ रहैं हैं तो सावधान रहिये वरना आपका पोटरी गायब हो सकता हैं और यही हुआ निशाँ नामक एक महिला के साथ ?वह टेम्पो में क्या बैठी ,उसके बगल में बैठी महिलाओं ने उसके पर्स से सभी जेवरात चुड़ा लिया।

दरअसल ऑटो  में बैठी अज्ञात महिला ने पर्स से सोने के कान टॉप्स, मंगलसूत्र सहित रुपए गायब  कर दिये।इस मामले को लेकर लहेरियासराय थाना में निशाँ ने आवेदन दिया है। बहादुरपुर थाना क्षेत्र के छोटी एकमी की रहने वाली राजा पासवान की पत्नी निशा कुमारी ने आवेदन दिया है कि लोहिया चौक से ऑटो में बैठकर दरभंगा जा रही थी इस दौरान ऑटो में बैठी दो अज्ञात महिला पर्स से सोने के जेवरात सहित रुपए निकाल लिए। दोनों महिला मौलागंज स्थित पावर हाउस के पास उतर गई और गली के रास्ते कहीं चली गई। कुछ दूर जाने के बाद पर्स पर ध्यान गया तो चैन खुला हुआ था। पर्स से सोने का मंगलसूत्र और कान का लटकन सहित 300 रुपए गायब थे। पति से किसी बात को लेकर नाराज होने के बाद पत्नी निशा अपने दोनों बच्चों के साथ मायके जा रहे थी। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि महिला के द्वारा आवेदन दिया गया है, सीसीटीवी  फुटेज की जांच के बाद हीं कुछ पता चलेगा। जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिए जाएगा।