सम्पति के लालच में बेटे ने कर दिया पिता का खून ,पत्नी -बच्चों के साथ हो गया फरार।कलयुगी बेटे को गिरफ्तार करने के लिये पुलिस की तालाश जारी ?

दरभंगा/

हायाघाट थाना क्षेत्र के नेयाम छतौना गांव से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आ रही हैं।

कलयुगी पुत्र मुकेश राय ने अपने 65 वर्षीय पिता पवितर राय की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दिया हैं और हत्या के बाद  पत्नी और बच्चों सहित फरार हो गया हैं।घटना के बाद सूचना गांव में आग की तह फैल गई।सूचना मिलते हीं हायाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया हैं।

बताया जाता है की संपत्ति के बटवारा को लेकर मृतक के बड़े पुत्र के साथ करीब 2 वर्षों से विवाद  चल रहा था। इसी आक्रोश में पुत्र ने अपने पिता को बंद घर में अकेला पाकर तेज धारदार हथियार से हत्या करके परिवार सहित फरार हो गया।

घटना के संबंध में मृतक की छोटी पुत्रवधू रंगीला देवी ने बताया कि घटना के वक्त वह घर में मौजूद नहीं थी। अपने मायके सीतामढ़ी गई थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वह ससुराल पहुंची है। घर में खटिया पर पवितर राय का खून से सना शव पड़ा हुआ था, वहीं घर का सारा सामान भी गायब है। उसने बताया कि संपत्ति को लेकर बड़े भेसुर के साथ विवाद चल रहा था, पहले भी कई बार उनके साथ मारपीट कर चुका है। पुत्रवधू ने बताया कि पुत्री की शादी और बीमारी में खर्च को लेकर कर्ज होने के कारण पवितर राय जमीन बेचकर कर्ज मुक्त हुए थे। जिसको लेकर उनका पुत्र विरोध कर रहा था।

घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पुत्र के द्वारा पिता की हत्या करने की सूचना मिलने पर हायाघाट थाना की पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया उन्होंने कहा कि हत्या करने वाला पुत्र परिवार सहित फरार बताया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।