प्रेम विवाह के बाद हुई पत्नी के साथ मारपीट करना युवक को पर गया भारी ,जाना पड़ा जेल।
दरभंगा/
पत्नी के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिये जानें के मामले में महिला थाना की पुलिस ने आरोपी पति विकास कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
उत्तर प्रदेश की रहने वाली दलित परिवार की युवती को विकास ने प्रेम जाल में फंसाया और रुपए भी ठग लिया। शादी से इनकार करने के बाद युवती महिला थाना पहुंची थी जहां 31 मार्च 2024 को युवती के परिवार वालों एवं अन्य लोगों के दबाव में कोर्ट मैरिज किया ।
शादी के बाद से दहेज के रूप में रुपए की मांग करने लगा। रुपया नहीं देने पर युवती के साथ मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट की घटना को लेकर कई बार वह महिला थाना गई लेकिन महिला थाना के द्वारा पारिवारिक सुलह करने की नसीहत देकर बार बार सुलह कराने का प्रयास किया गया।
उत्तर प्रदेश राज्य की लखनऊ जिला के निशादगंज थाना क्षेत्र के निशादगंज की रहने वाली स्वर्गीय केसर सिंह की पुत्री चांदनी कुमारी ने महिला थाना को दिए आवेदन आरोप लगाया है कि बहादुरपुर थाना क्षेत्र आर एस टैंक नवटोलिया निवासी उपेंद्र साह के पुत्र विकास कुमार ने नौकरी कर रही पत्नी को नौकरी भी छुड़वा दिया। चांदनी कुमारी ने पति विकास कुमार, ससुर उपेंद्र साह,सास बबीता देवी, पति के बड़े भाई विशाल कुमार सहित पति के बहनोई सुजीत कुमार दहेज के रूप में पैसे की मांग कर रहे हैं नहीं देने पर मारपीट और जाति सूचक गाली गलौज करने की भी आरोप लगाई है। महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद हीं महिला थाना की पुलिस ने रविवार की देर शाम आरोपी पति विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।