ईदगाह में नमाज अदा करने के साथ ही शांतिपूर्ण संपन्न हुआ बकरीद पर्व।मोलाना ने तकरीर में बकरीद पर्व का महत्व बताया, विश्व में अमनचैन व शांति के लिए की गई प्रार्थना।

बिरौल/दरभंगा
थाना क्षेत्र में निर्धारित समय पर ईदगाह में नमाज अदा करने के साथ ही बकरीद पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। एसडीएम उमेश कुमार भारती महत्वपूर्ण जगहों पर भ्रमण कर मुस्लिम भाईयों को बधाई दी। और दंडाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये।मालूम हो कि एसपी ग्रामीण काम्या मिश्रा ने नमाज स्थल से लेकर महत्वपूर्ण जगहों पर ग्रमीण पुलिस को प्रतिनियुक्त कर निगरानी रखने का निर्देश सभी एस एच ओ को दिया था। बकरीद पर्व के दौरान बिरौल के सुपौल शैखपुरा, मदरसा रहमानिया, बलिया, अकबरपुर बेंक मिर्जापुर,अहिबाड़ा,साहो,पटनिया, नेउरी,मोरबाड़ा सहित कई जगहों पर निर्धारित समय पर मुस्लिम भाईयों ने नमाज अदा किया। इस मौके पर मोलाना द्वारा दिये गए तकरीर में बकरीद पर्व की महत्व को और नमाज का महत्व पर विस्तार से समझाया। दंडाधिकारी के रुप में सीओ आदित्य शंकर भंथा गांव में मौजूद रहे।