नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी में चलाये जा रहे योजना में भुगतान राशि पर रोक लगाने की उठी मांग, योजनाओं में की जा रही है एजेंसी के द्वारा मनमानी।

कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार 

नगर पंचायत के वार्ड पार्षद सह शसक्त स्थायी समिति के सदस्य गौतम कुमार सिंह के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी सह पूर्वी सीओ गोपाल पासवान को आवेदन देकर नगर पंचायत में चलाए गए योजना के भुगतान पर रोक लगाने की मांग की है।

दिए गए आवेदन पत्र में उल्लेख किया गया है कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बिना सर्वे कराए मनमानी ढंग से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे एवं वार्ड लोकेशन वार्ड  तथा वेलकम बोर्ड के नाम पर खर्च किए गए राशि के भुगतान पर रोक लगाने की मांग किया है।

इसके अलावा नगर पंचायत कार्यालय के सुचारू रूप से संचालित करने, कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों को नियमित रूप से उपस्थित हो कार्य का निष्पादन करने, नगर पंचायत में निर्मित क्षतिग्रस्त नाला का मरम्मत करने, आवश्यकता अनुसार नये नाला का निर्माण करने तथा नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की है।

वार्ड पार्षद श्री सिंह ने बताया कि बैठक में चयनित 48 योजनाओं में 6 योजना का काम पूरा हो गया है। शेष बचे योजना के प्रशासनिक स्वीकृति देकर टेंडर के माध्यम से निर्माण कार्य शुरू करने, सभी वार्डों में सर्वे कर स्ट्रीट लाइट लगाने,पीएम शहरी आवास योजना के लाभार्थी का चयन कर आवास योजना का लाभ देने, नगर पंचायत के लोगों को सुविधा के लिए आरटीपीएस काउंटर चालू करने, बोर्ड, शसक्त स्थाई समिति एवं सामान्य बैठक में पारित योजना के सिवा अन्य कोई योजना पर काम नहीं कराने की मांग किया है। आवेदन पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले वार्ड पार्षदों में मो0 उमर खैयाम, शीला देवी, लखिया देवी, ललिता देवी, रौशन कुमार राय, अर्जुन राम आदि शामिल हैं।