लहेरियासराय थाना की पुलिस ने रंगे हाथ चोर को पकड़ा,कई थाना क्षेत्रों में पहले भी कर चुका था चोरी।
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने रंगे हाथ चोर को पकड़ा,कई थाना क्षेत्रों में पहले भी कर चुका था चोरी।
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने रंगे हाथ चोर को पकड़ा,कई थाना क्षेत्रों में पहले भी कर चुका था चोरी।
दरभंगा/
लहेरियासराय थाना की पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर रहे एक चोर को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात लहेरियासराय टावर के पास चाय की दुकान का ताला तोड़कर गले में रखे 850 रुपया निकाल कर भाग रहा था। जिसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए चोर की पहचान बहादुरपुर थाना क्षेत्र के आर एस टैंक नवटोलिया के रहने वाले बिरजू राय उर्फ सुरेश राय के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ पदनी के रूप में पहचान हुई है।
लहेरियासराय,सदर, बहादुरपुर और फेकला थाना से चोरी मामले 5 बार अभिषेक जेल जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ करने के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।